Connect with us

News

शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले मे महिलाओ का किया सम्मान

Published

on

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सांकरा स्थित आत्म अनुभूति तपोवन मे महाशिवरात्रि के अवसर पर सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले में महिला दिवस के अवसर पर बदलते परिस्थिति में आध्यात्मिकता की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं महिलाओ का सम्मान किया गया। इस संगोष्ठी में श्रीमती हेमल दोषी अध्यक्ष इनरव्हील क्लब धमतरी, कायज्योति लूनिया लायनेस क्लब धमतरी, सुशीला नाहर, अध्यक्ष पूजा विचक्षण महिला मंडल धमतरी, श्रीमती संतोष मिन्नी, अध्यक्ष नवकार महिला मंडल धमतरी, श्रीमती ममता अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल महिला मंडल धमतरी, श्रीमती रेणू खनूजा, अध्यक्ष लेडिज क्लब धमतरी, श्रीमती नम्रतामाला पवार, अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर धमतरी, श्रीमती अनीता बाबर अध्यक्ष मराठा महिला मंडल धमतरी, श्रीमती ममता रणसिंह, महिला बाल विकास सभापति नगर पालिक निगम धमतरी, श्रीमती विजय लक्ष्मी महावर पूर्व प्रेसीडेन्ट इन्हरव्हील धमतरी, डा.वर्षा जैन, श्रीमती चंद्रभागा साहू, अध्यक्ष साहू समाज धमतरी, श्रीमती केतकी साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत आंगनबाडी कार्यकर्ता, ब्रह्माकुमारी जागृति बहन राजयोग शिक्षिका धमतरी एवं ब्रह्माकुमारी सरीता बहन संचालिका दिव्यधाम सेवाकेन्द्र धमतरी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने अपने उदबोधन में कहा कि आध्यात्म स्वंय से स्वंय के घर परिवार से प्रारंभ होता है। नारी होना गर्व की बात है और हमें स्वंय पर भी गर्व है कि मैं एक ब्रह्माकुमारी हूॅ और मैने अध्यात्मिक जीवनशैली अपनाकर विश्व सेवा में अपना योगदान दे रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे संस्थान से जुडी हूॅ जिसका सम्पूर्ण संचालन की बागडोर नारी शक्ति के हाथो में है जिस संस्था की मुख्य प्रशासिका 103 वर्ष की युवा जोश से भरपूर दादी जानकी जी है जिसके मष्तिस्क को विश्वभर के वैज्ञानिको ने स्थितप्रज्ञ का टाइटल दिया है। आध्यात्मिकता हमें अंदर से सशक्त बनाती है जिससे हम विपरित परिस्थिति में भी सही निर्णय ले सकते है।
ब्रह्माकुमारी जागृति बहन ने कहा कि नारी शक्ति भगवान का वरदान है। नारी पानी की तरह निरल और शीतल होती है जो परिवार को एक सूत्र में बांध कर रखती है। परिवार के हर सदस्य के साथ अपने स्वभाव संस्कार को मिला कर चलती है। एक माॅं अपने बच्चों के संस्कार की सृजनकर्ता होती है। आध्यात्म घर परिवार से दूर नहीं करती बल्कि नारी आध्यात्म को अपना कर अपने परिवार को बेहतर ढंग से संभाल सकती है।
श्रीमती अनीता बाबर अध्यक्ष मराठा महिला मंडल ने कहा कि सबका आदर और सम्मान के साथ अपना अधिकार लेना यही सच्चे अर्थो में नारी सशक्तिकरण है।
श्रीमती हेमल दोषी अध्यक्ष इनरव्हील क्लब ने कहा कि महिलाएॅ अब पुरूषो पर निर्भर नही, पुरूष वर्ग ने भी महिलाओ के योग्यता, आवश्यकता, कार्यक्षमता को समझा और स्वीकार किया है। मकान को घर नारी ही बनाती है। प्रकृति ने नवसृजन का वरदान नारी को ही दिया है।
डा.वर्षा जैन ने कहा कि नारी प्रेम आस्था, विश्वास का प्रतीक है जीवन का आधार है। केवल एक दिन नही बल्कि हर दिन नारी के लिए खास है।
श्रीमती ममता अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल महिला मंडल ने कहा कि वेदों में नारी को 100 गुरूओ से श्रेष्ठ माना गया है। गुणो की खान होती है और भगवान को भी धरती पर लाने के निमित्त बनती है नारी। आध्यात्म हमें सत्य – असत्य, अच्छे – बुरे, सही – गलत का बोध कराता है।
श्रीमती चंदूभागा साहू, अध्यक्ष साहू समाज ने कहा कि सही मायने में नारी सशक्त तब होगी जब वह घर परिवार, समाज की जिम्मेवारीयो को पूरा करते हूए आगे बढे।
श्रीमती विजय लक्ष्मी महावर पूर्व प्रेसीडेन्ट इन्हरव्हील ने कहा कि वेदो में कहा गया है माता निर्माता, विधाता भवति हर महिला को अपने अंतिम लक्ष्य को पहचान उसे पाने का प्रयास करना चाहिए। स्वंय के अस्तित्व में झांक अपनी कमियों को दूर करना चाहिए।
श्रीमती केतकी साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत आंगनबाडी कार्यकर्ता ने कहा कि आज की महिला घर परिवार गांव देहात से निकल समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थित दर्ज करा रही है। आज के समय में महिलाओ के लिए असुरक्षा जरूर बढी है लेकिन उसके बावजूद महिलाए बडी संख्या में हिम्मत के साथ आगे बढ रही है। नारी की सुरक्षा संगठन में ही है इसलिए नारी संगठन को आगे बढाना चाहिए।
अंत में महिला कमांडे ग्राम लिमतरा के सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। एवं आए सभी महिला मंडल के द्वारा ब्रह्माकुमारी सरिता बहन का उनके आध्यात्मि के क्षेत्र मे किए गए सेवाओ के लिए सम्मान किया गया।
पूजा विचक्षण महिला संगठन ने नारी सम्मान में भजन गाया, ब्रह्माकुमारी साल्हेवार पारा सेवाकेन्द्र की माताओ ने नारी के गौरवगाथा के संबध में मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कामिनी कौशिक के द्वारा किया गया।

Continue Reading

Brahmakumaris Dhamtari

Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center

Published

on

By

|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||

  • धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
  • यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
  • शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है  –  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी  
  • यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
  • शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |-        सरिता दीदी धमतरी  
  •      बस्तर  लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र   

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।

विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |  ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |

 

Continue Reading

News

Doctor’s Day & CA Day Celebration.

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |

          इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |

सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।

कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है |  कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों  का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।।  कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।

माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |

राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने  सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Continue Reading

News

Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Dhamtari