Connect with us

News

आध्यात्म हमें स्वचिंतन का अवसर देता है – सरिता बहन

Published

on

शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले मे युवा सम्मेलन का आयोजन
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सांकरा स्थित आत्मअनुभूति तपोवन मे महाशिवरात्रि के अवसर पर सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले में युवा भाई बहनो की बदलते परिस्थिति में आध्यात्मिकता की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में श्री राजेन्द्र शर्मा सभापति नगर पालिक निगम धमतरी, श्री चेतन हिन्दुजा प्रदेश कार्यकारी सदस्य युवा मोर्चा, श्री डीपेन साहू, अध्यक्ष स्काउट गाईड, श्री कपिल अध्यक्ष जे.सी.आई. श्री मनीष सदस्य जे.सी.आई. श्री अविनाश दुबे मिडिया प्रभारी भाजपा, ब्रह्माकुमारी सरस बहन एवं ब्रह्माकुमारी सरिता बहन संचालिका दिव्यधाम सेवाकेन्द्र धमतरी के सम्मिलित हुए।
ब्रह्माकुमारी सरस बहन ने कहा कि युवा शक्ति समाज में बहुत कुछ कर सकती है। वर्तमान समय भारत संसार का सबसेे युवा देश है आज भारत का युवा हर क्षेत्र में उपलब्धियों की नई उचाईयो को छू रहा है। वर्तमान परिस्थिति में युवाओ के सामने चुनौतियां तो बहुत है लेकिन उसके लिए सबसे बडी चैलेज स्वंय से स्व पर नियत्रण व्यसन, फैशन, और सोशल मिडिया के प्रभाव मे आकर युवा जोश प्रेम, शांति और नैतिकता के मार्ग से भटकर हिंसा, आंतक, दंगे फसाद को अपनी शान और शक्ति का प्रतीक मानने लगा है। भारत जैसे धर्म प्रधान देश में जहां नारी को देवी का स्थान दिया गया यहां ही निर्भया, दामिनी जैसे दुष्कर्म नारी के साथ हो रहे है। युवा नियम और संयम से स्वंय को चलाना नही जानता। आध्यात्म हमें स्वं पर नियंत्रण मन वचन और कर्म पर नियंत्रण सिखाता है। ईश्वरी विश्व विद्यालय का युवा प्रभाग अपने अनेक कार्यक्रमो के माध्यम से युवाओ के मन में आध्यात्म और नैतिक मूल्यो के प्रति जागृति लाने का प्रयास करता है। वर्तमान समय युवा प्रभाग में 1 लाख से अधिक युवा जुडकर पूर्णतः नशा मुक्त, ब्रह्मचर्य संयम नियम और अनुशासित जीवन अपनाकर विश्व सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे है।
ब्र.कु. सरिता बहन जी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देेखकर चिंता करने से अच्छा है चिंतन करे। आध्यात्म हमें स्वचिंतन का अवसर देता है। स्वचिंतन आत्म चिंतन शक्ति का स्रोत्र है। देह का चिंतन से अभिमान और अहंकार का जन्म होता है। संसार की सबसे बही शक्ति है विचार शक्ति विचारो में श्रेष्ठता आध्यात्म लाता है। वर्तमान समय मर्यादा ही हमारी सबसे बडी सुरक्षा का साधन है आध्यात्म हमें हर प्रकार की मर्यादा सिखाता है अन्न की, वाणी की, सोने, उठने, बैठने, कपडे पहनने सभी बातो की मर्यादा न केवल हमारी ही नही लेकिन समाज की भी सुरक्षा का कारण बनती है।
श्री राजेन्द्र शर्मा सभापति नगर पालिक निगम धमतरी ने कहा कि आध्यात्म हमें स्वंय को जानना सिखाता है सोशल मिडिया ने युवाओ को मानसिक दिव्यांग बना रहा हैं इससे बाहर आने के लिए आध्यात्म एक अच्छा माध्यम है।
श्री चेतन हिन्दुजा प्रदेश कार्यकारी सदस्य युवा मोर्चा ने कहा कि आध्यात्मिकता हमें बुराईयो को छोडने, तनाव कम करने, मन की उलझनो से बाहर निकलने में मदद करता है। जिसकी वर्तमान समय आज के युवाओ को बहुत आवश्यकता है।
श्री डीपेन साहू, अध्यक्ष स्काउट गाईड ने कहा कि इस क्षेत्र मे आध्यात्म के विकास के लिए ब्रह्माकुमारी बहनो का अमूल्य योगदान है ।
श्री मनीष सदस्य जे.सी.आई धमतरी उन्होने कहा कि जैसे शरीर के लिए व्यायम, मोबाईल के लिए बैटरी चार्जिग आवश्यक है वैसे आत्मा के लिए भी आध्यात्मिकता की आवश्यकता है।
श्री अविनाश दुबे मिडिया प्रभारी भाजपा ने कहा कि आध्यात्म के दो पहलू है दर्शन और प्रदर्शन प्राचीन काल में जो महापुरूष होकर गए रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य इनके जीवन में आध्यात्म के दर्शन होते है। लेकिन अभी के दिखावटी संतो के जीवन में आध्यात्म का प्रदर्शन होता है। आध्यात्म हमें विपरित परिस्थिति में रानी लक्ष्मी बाई की तरह सामना करना भी सिखाता है तो पद्मावति की तरह स्वंय के सम्मान के रक्षा के लिए अपना सरवस्व न्यौक्षावर करने की हिम्मत भी देता है।

Continue Reading

Brahmakumaris Dhamtari

Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center

Published

on

By

|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||

  • धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
  • यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
  • शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है  –  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी  
  • यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
  • शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |-        सरिता दीदी धमतरी  
  •      बस्तर  लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र   

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।

विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |  ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |

 

Continue Reading

News

Doctor’s Day & CA Day Celebration.

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |

          इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |

सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।

कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है |  कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों  का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।।  कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।

माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |

राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने  सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Continue Reading

News

Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Dhamtari