Connect with us

News

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सात दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का शुभारंभ किया गया

Published

on

ज्यार्तिलिंग परमात्मा शिव को हर धर्म में अलग अलग नाम से पुकारा जाता है – ब्र.कु. सरिता
धमतरी (03 मार्च 2019)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सांकरा स्थित आत्मअनुभूति तपोवन मे महाशिवरात्रि के अवसर पर सात दिवसीय आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भगवान शिव की पूजा आराधना करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना साहू, विधायक धमतरी, श्रीमती अर्चना चैबे महापौर धमतरी नगर पालिक निगम, श्री गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक धमतरी, श्री हर्षद मेहता पूर्व विधायक धमतरी, श्री लेखराम साहू,पूर्व विधायक कुरूद, श्री राजीव लुंकड, समाज सेवी धमतरी, श्री ज्ञानी विनोद सिंह जी गुरू सिंग सभा धमतरी, मो. असलम भाटी समाज सेवी एवं ब्रह्माकुमारी सरीता बहन संचालिका दिव्यधाम सेवाकेन्द्र धमतरी उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब्र.कु. सरिता बहन ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि भारतवर्ष में चारो दिशाओ गांव गांव में शिव की पूजा की जाती है। परमात्मा को सर्व देवी देवताओ का आराध्य माना गया है। परमात्मा शिव को सर्व देवो का देव महादेव कहकर पुकारा जाता है। ज्यार्तिलिंग परमात्मा शिव को हर धर्म में अलग अलग नाम से पुकारा जाता है और पूजा अराधना की जाती है। कहा जाता है जब मनुष्यात्मा का जन्म होता है तो उसे जीव यानि शरीर प्राप्त होता है लेकिन जब उसकी मृत्यु होती है तो उसे शिव प्राप्त होते है। महाशिवरात्री के दिन भक्तगण शिवलिंग के उपर अक, धतुरा, जैसे जहरीले फल अर्पित करते है। यदि हम अपने जीवन से विकार रूपी जहर को परमात्मा पर अपर्ण कर देते है तो सही मायने में हमें परमात्म वरदान मिल जाएगा। शिव के साथ रात्रि शब्द कलयुग की तमोप्रधानता, अज्ञानता का प्रतीक है। धर्मग्लानि के समय परमात्मा स्वंय इस धरा पर आकर ज्ञान की ज्योत जगाकर मानव जीवन से अज्ञान अंधकार को समाप्त करते है। इसी की याद में हम प्रतिवर्ष शिवरात्रि का त्यौहार मनाते है। वर्तमान समय शिव स्वंय धरा पर अवतरित होकर अपना परिचय दे रहे है। वह सृष्टि के आदि, मध्य, अंत का ज्ञान सुना रहे है। यही परमात्म संदेश देने के लिए इस शिवदर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें बारह ज्योतिलिंग, स्वर्ग दर्शन, सर्वआत्माओ के पिता, की मनमोहक झांकी लगाई गई है इसके साथ मेला का मुख्य आकर्षण कुम्भकरण को जागाते हुए ब्रह्माकुमारी बहनो की चलित झांकी रखी गई।
ज्ञानी विनोद सिंह जी ने अपने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य माया और विकारो के वश हो जाने के कारण आज परमात्मा का नाम लेना तक भूल गया है। हमारे बडो ने यह कहा कि मनुष्य जब तु संसार में जन्म लेता है तो तू रोता है और संसार खुशियां मनाता है लेकिन जब तू इस संसार को जब छोडकर जाना तो ऐसा कर्म करके जाना कि तुम संसार से हंसते खेलते विदा लेना लेकिन ससार तुम्हे खोकर आंसू बहाए।
श्रीमती रंजना साहू, विधायक धमतरी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनो की पवित्रता और शांति मुझे सदा से ही आकर्षित करती रही है। यहां आने वाले भाई बहनो के भीतर भी मैने वही पवित्रता, विनम्रता, शालीनता देखी है। इस संस्था से जुडकर यहां कि बातो को जीवन में अपना हम आध्यात्मिक साधना जप तप इत्यादि का लाभ सहज अनुभव कर सकते है।
श्री अर्चना चैबे महापौर नगर पालिक निगम धमतरी ने कहा कि ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने हम सबको सारे समाज को एक सूत्र में बाधा है भले ही हम सबका कार्यक्षेत्र भिन्न भिन्न है लेकिन जब भी हमे ईश्वरीय निमंत्रण मिलता है तो यहां आकर हमें शांति, प्रेम, खुशी की अनुभूति होती है। यहां की बातो को जीवन में धारणकर प्रतिदिन कुछ समय निकालकर मौन में रहने का अभ्यास अवश्य करना चाहिए।
श्री गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक धमतरी ने कहा कि मैं ईश्वरीय विद्यालय से 40 वर्ष पहले से जुड़ा हुं और यहां से मुझे मार्गदर्शन, प्रेरणा और शक्ति, मिलती है जिससे मुझे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती रही है।
श्री लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनो ने धमतरी क्षेत्र में समाज के हर वर्ग के लिए प्रसंशनीय कार्य किया है। बहनो की अथक सेवाभावना हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत्र है। मानवता की सेवा में मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति हो इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।
श्री हर्षद मेहता पूर्व विधायक धमतरी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनो की कार्यशैली शांति और प्रेमपूण व्यवहार मुझे सदा ही प्रेरणा देता रहा है।
राजीव लुकड समाजसेवी धमतरी जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनो का धमतरी नगर सदा ही ऋणी रहेगा, हर वर्ग के आध्यात्मिक, नैतिक, चारित्रिक उन्नति के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान ने किया है उतना कही भी देखने को नही मिलता।
मो़. असलम भाटी जी ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के लिए जो मंच प्रदान किया गया यह बहुत अच्छी पहल है। जिसमें विभिन्न वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोग एक ही मंच पर आकर अपने अपने विचार व्यक्त करते है। यह वाकई सराहनीय कदम है।
श्री प्रकाश गांधी, आवैश हाशमी, जी ने भी कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाए प्रदान की।
इसके पश्चात् 03 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले आघ्यात्मिक मेले का शुभारंभ शिव आराधना करके किया। और झांकी का अवलोकन किया गया। इस मेले में प्रतिदिन संध्या 04ः00 बजे से समाज के विभिन्न प्रभागो को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के बु़िद्धजीवी वर्ग वर्तमान समय आध्यात्म की आवश्कता विषय पर अपने अपने विचार रखेगें। मंच का संचालन कामिनी कौशिक ने किया।

Continue Reading

Brahmakumaris Dhamtari

Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center

Published

on

By

|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||

  • धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
  • यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
  • शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है  –  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी  
  • यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
  • शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |-        सरिता दीदी धमतरी  
  •      बस्तर  लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र   

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।

विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |  ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |

 

Continue Reading

News

Doctor’s Day & CA Day Celebration.

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |

          इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |

सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।

कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है |  कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों  का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।।  कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।

माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |

राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने  सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Continue Reading

News

Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Dhamtari