Connect with us

News

तीन दिवसीय मधुर मधुमेह एक समग्र स्वास्थय शिक्षा कैम्प का शुभारंभ – Madhur Madhumeh Inauguration Programme

Published

on

तीन दिवसीय मधुर मधुमेह एक समग्र स्वास्थय शिक्षा कैम्प का शुभारंभ

     प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धमतरी के द्वारा दिव्यधाम सिविल लाईन सेवाकेन्द पर मधुमेह के रोगियों के लिए एक समग्र स्वास्थ्य शिक्षा कैम्प ‘मधुर मधुमेह‘ का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ. वत्सलन नायर, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, मेडिकल विंग माउंट आबू राजस्थान, श्री हर्षद मेहता, पूर्व विधायक धमतरी, डा. उत्तम कुमार कौशिक, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल धमतरी, डा. के.एल.चंद्राकर, आयुर्वेदिक चिकित्सक, डा. विरन्दर नन्दा, चिकित्सक धमतरी एवं ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी संचालिका दिव्यधाम सेवाकेन्द्र उपस्थित हुए।
इस अवसर पर माउंट आबू से पधारे मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. वत्सलन नायर ने कहा कि जिस तेजी से भारत में मधुमेह रोग फैल रहा उससे ऐसा लगता है कि भारत मधुमेह की राजधानी बनता जा रहा है। हमें इसे गंभीरता से लेते हुए इसके प्रति लोगो में जागरूता लाने आवश्यकता है। मधुर महुमेह कार्यक्रम के विषय में बताते हुए उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष मधुमेह के रोगियो के लिए तैयार किया गया है। जिसमें केवल जीवनशैली को संयमित एवं नियमित करे दिनचर्या, खान-पान में कुछ बातो का ध्यान रखे तो हम मधुमेह को नियंत्रित कर सकते है। इसके अलावा राजयोग का विशेष अभ्यास कराया जाता है। हमारा कार्य केवल विधि बताने तक ही सीमित है सार कार्य आत्मबल और परमात्म  शक्ति के प्रयोग से यह सम्पन्न किया जाता है। शुगर यदि आपके नियंत्रण मे है तो वह कभी नुकसान नही पहुचाएगा। अनियंत्रित शुगर से शरीर को नुकसान होता है। सारे भारत में अनेक राज्यो में यह मधुर मधुमेह के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा चुका है। हर स्थान पर इसके सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम आए है। इस कार्यक्रम में दवाईयां इत्यादि बंद नही की जाती केवल शुगर नियंत्रण किया जाता हैं, मरीज अपने डा. से सलाह लेकर दवाईयां ले सकता है।
इसी क्रम में हर्षद मेहता, पूर्व विधायक धमतरी ने अपने संबोधन मेे कहा कि ब्रह्माकुमारीज सदा ही विभिन्न विषयो पर लोक कल्याण के कार्य करती आ रही है। मधुमेह को राज-रोग के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय इस भागदौड के जीवन में मनुष्य इस प्रकार उलझ गया है कि वह स्वंय के लिए समय ही नही दे पा रहा है, उसकी दिनचर्या खानपान सब बिगड चुका है। जो रोगों का कारण बनता है। मै स्वंय इस प्रकार के अव्यवस्थित दिनचर्या के नुकसान को अपने जीवन में अनुभव किया। विशेषज्ञो की सलाह से जब मैन अपने रहन सहन जीवनशैली को नियत्रित किया तब स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
इसी तरह डा. वरिन्दर नन्दा ने कहा कि मधुमेह रोग को साइलेन्ट किलर कहा जाता है। इसके मरीज धमतरी शहर में भी बढते जा रहे है। कई बिमारीयों का कारण कमजोर मनोशक्ति का होना होता है। उंचा मनोबल, परमात्म शकित, आहार – विहार – विचार और संयमित दिनचर्या का लाभ निश्चित ही प्राप्त होता है।
इसी तरह ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने कहा कि जीवन मे ंस्वाद और स्वास्थ्य का संतुलन अतिआवश्यक है कई चीजे ऐसी होती है जो स्वाद में अच्छी होती है लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टि से ठीक नही होती। वर्ममान समय लोगो ने स्वाद को महत्व दिया जिस कारण अस्वस्थता बढती जा रही है। यह स्वास्थ्य कैम्प 06 अगस्त से 08 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 06ः30 बजे से संध्या 05ः30 बजे तक चलेगा जिसमें मधुमेह रोगियो के लिए स्वास्थय जांच के साथ साथ आहार, व्यायाम, मधुमेह संबधी जानकारी एवं आध्यात्मिक ज्ञान भी विभिन्न सत्रो में प्रदान किया जावेगा। शिविर में भाग लेने वालो को तीनो दिन नियमित रूप से आना अनिवार्य है तभी इसका लाभ आपको अनुभव हो सकेगा। कार्यक्रम का संचालन ब्र.कु. जागृति बहन ने किया।

Continue Reading

Brahmakumaris Dhamtari

Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center

Published

on

By

|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||

  • धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
  • यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
  • शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है  –  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी  
  • यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
  • शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |-        सरिता दीदी धमतरी  
  •      बस्तर  लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र   

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।

विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |  ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |

 

Continue Reading

News

Doctor’s Day & CA Day Celebration.

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |

          इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |

सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।

कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है |  कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों  का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।।  कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।

माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |

राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने  सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Continue Reading

News

Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Dhamtari