Connect with us

News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के प्रांगण में महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के प्रांगण में महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि – बनाए महान नारी विषय पर अदभुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  समाज एवं राजनीति से जुड़ी विभिन्न महिलाएं उपस्थित हुई। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

ब्रह्माकुमारी सरस बहन जी ने कहा कि शिव और शक्ति का संगम आज हुआ है अभी अज्ञानता की रात चल रही है।

श्रीमति सुशीला नाहर जी व श्रीमति शीतल बहन जी  ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम महिलाएं महिलाएं सर्व सम्माननीय पूजनीय होती देवी देवताओं में सबसे पहला नाम देवी का ही आता है पीछे देवता का। उन्होंने गीत गाकर सभी का उमंग उत्साह बढ़ाया।

श्रीमति कांता राठी जी ने समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि जब मुझे एक दिन ही ब्रह्माकुमारीज में आकर ही इतनी आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है तो जो बहने यहां रोज आती हूं कि उनके जीवन में कितनी शांति और आनंद होगा।

डॉक्टर भारतीय राव जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना करते हुए कहा कोरोना के बावजूद ब्रह्माकुमारी संस्थान ने अपनी परंपरा अनुसार महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी महिलाओं को एकत्रित किया मैं ईश्वर को धन्यवाद देती हूं की ऐसी देवी बहन के संरक्षण में हम हैं। नारी ही परिवार, समाज और देश के लिए लक्ष्मी, सरस्वती, कल्याणी और दुर्गा है।

श्रीमती सरिता अग्रवाल ने संस्थान को दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि हर बड़ी यात्रा की शुरुआत छोटे कदमों से होती है।

श्रीमती गवरी गुप्ता उन्हें अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कभी भी विषम परिस्थितियों में नारी को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि औरत के कमजोर होने से परिवार, समाज और देश कमजोर होता है और औरत के शक्तिशाली होने से परिवार, समाज और देश शक्तिशाली होता है।

श्रीमती अनीता अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी महिलाओं से ब्रम्हाकुमारी के द्वारा दिया जा रहा 7 दिन का कोर्स करने का आग्रह किया।

श्रीमती सुशीला तिवारी जी ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। और उनका योगदान अतुलनीय है।

श्रीमती प्रभा मिश्रा ने कहा कि स्वयं ईश्वर ने शक्ति को इनकार किया था वर्तमान में समाज में बहुत बदलाव हुए हैं नारी सृजनकर्ता है। ब्रह्माकुमारी संस्था में डिप्रेशन में डूब चुके लोग भी स्वस्थ हुए हैं।

श्रीमती अर्चना चौबे जी ने महाशिवरात्रि व महाशक्ति पर्व की बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा की शिव बाबा ने माताओं बहनों को ही ब्रह्माकुमारी संस्थान चलाने के निमित्त बनाया है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है ईश्वर ने नारी शक्ति स्वरूपा कहा है हम चाहे तो क्या नहीं कर सकते। खेल, राजनीति और शिक्षा सभी क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं।

श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष, गौरव और सौभाग्य का विषय है कि हम सभी महिला दिवस मनाने के लिए आत्म अनुभूति तपोवन के प्रांगण में एकत्रित हुए हैं।आगे उन्होंने कहा कि एक पुरुष यदि सफल होता है तो उसके पीछे किसी महिला का हाथ होता है ठीक वैसे ही एक महिला जब सफल होती है तो उसके पीछे भी किसी पुरुष का हाथ जरूर होता है। ब्रह्मा कुमारीज एक बहुत पवित्र स्थान है। नारी दिल दिमाग और मन तीनों से एक साथ कार्य करती है।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभागण से कहा कि निश्चित रूप से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन जितना ही वो आगे बढ़ रही हैं उतना ही भयभीत भी हो रही हैं। महिलाओं के साथ समाज में जिस प्रकार का व्यवहार होता है इसको नकारा नहीं जा सकता। कुछ महिलाएं तो आगे आई लेकिन कुछ अब भी शोषण का शिकार हैं।आज महिलाओं को चाहिए कि वे आध्यात्म के क्षेत्र में भी आगे बढ़े। अध्यात्म हमारे अंदर ऐसे सुंदर विचार पैदा करता है जिससे समाज में बढ़ रही अराजकता, अपराध, हिंसा सब समाप्त हो सकती है। परमात्मा को परमपिता कहा जाता है उसकी हम सब संतान हैं तो हम सब भी शक्तिशाली हैं। स्त्री और पुरुष संसार का श्रृंगार है। परमात्मा ने हर सृजन की कला, पालना की कला नारियों को दी है। परमात्मा हमें सर्वशक्तियाँ देने आया है जिसे हमें राजयोग मेडिटेशन के द्वारा ग्रहण करना है जिससे अपने आप ही हमारे अंदर जीवन के सारे मूल्य और गुण आ जायेंगे। भगवान की बच्ची देवता होते हैं मंगता नहीं।
हम दाता के बच्चे तो हमें सर्व को सम्मान देना है मांगना नहीं है। विश्व में महिलाओं की एकमात्र सबसे बड़ी संस्था है प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे श्रीमती रंजना साहू जी,विधायक धमतरी,  श्रीमती अर्चना चौबे जी, पूर्व विधायक धमतरी,  श्रीमती अनीता मित्तल जी, उपाध्यक्ष इनरव्हील क्लब,  श्रीमती डॉ. भारती राव जी, पूर्व अध्यक्ष लेडीज क्लब,  श्रीमती अनीता अग्रवाल जी, अध्यक्ष लायंस क्लब,  श्रीमती कांता राठी, अध्यक्ष माहेश्वरी महिला मंडल,  श्रीमती संतोष मिन्नी, अध्यक्ष नवकार महिला मंडल,  श्रीमती सुशीला नाहर, जैन महिला मंडल,  श्रीमती प्रीति पिंजानी, उपाध्यक्ष सिंध महिला मंडल,  श्रीमती सूर्यप्रभा चेट्टियार, अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, श्रीमती हेमलता शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा,  श्रीमती प्रभा मिश्रा, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, श्रीमती सुशीला तिवारी, पार्षद एवं समाजसेवी, श्रीमती उषा गुप्ता, अध्यक्ष गहोई वैश्य महिला मंडल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल एवं ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कामिनी कौशिक जी ने किया। मंचासीन कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा परमात्मा शिव का ध्वज फहराया गया। 40 फीट का विशाल शिवलिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंगम आध्यात्मिक झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

Continue Reading

Brahmakumaris Dhamtari

Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center

Published

on

By

|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||

  • धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
  • यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
  • शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है  –  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी  
  • यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
  • शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |-        सरिता दीदी धमतरी  
  •      बस्तर  लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र   

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।

विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |  ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |

 

Continue Reading

News

Doctor’s Day & CA Day Celebration.

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |

          इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |

सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।

कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है |  कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों  का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।।  कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।

माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |

राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने  सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Continue Reading

News

Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Dhamtari