News
महाशिवरात्रि के अवसर पर – सर्व धर्म सम्मलेन (11-02-2018)
सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धमतरी के तत्वाधान में 82वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर संांकरा स्थित ‘आत्म अनूभूति तपोवन‘ में सर्व धर्म सम्मेलन एवं 40 फिट उंचे शिवलिंग तथा द्वादश ज्योतिलिंग झांकी का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम मंे हरिशरण वैष्णव, भागवताचार्य, धमतरी, मो. अश्फाक अली हाशमी, समाजसेवी धमतरी, ज्ञानी सुरजीत सिंह, गुरूसिंग सभा धमतरी, डायमंड फिलिस, महासचिव सुंदरगंज मेनोनाइट चर्च, धमतरी एवं ब्रह्माकुमारी सरिता बहन, संचालिका ब्रह्माकुमारीज़ धमतरी सेवाकेन्द्र थे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने 82वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि त्रिमूर्ति शब्द का परमात्मा के तीन दिव्य कर्तव्य को स्पष्ट करता है। परमात्मा शिव ही सृष्टि के रचनाकार, पालनहार, एवं महाविनाश के माध्यम से महापरिर्वतन का दिव्य कर्तव्य ब्रह्मा, विष्णु, शंकर के द्वारा कराते है। इसलिए उन्हे गाॅड (ळव्क्द्ध भी कहा जाता है। परमात्मा द्वारा रची गई सृष्टि में सम्पूर्ण सद्भावना थी इसलिए उसे स्वर्ग, पैराडाइस, जन्नत अथवा अल्लाह का बगीचा कहकर आज भी याद किया जाता है। उसकी बनाई दुनिया में पवित्रता, सुख, शांति, प्रेम, आनंद वह सबकुछ था जो मनुष्यात्मा की मूल आवश्कता है, किन्तु आज के मानव ने अपने इच्छाओ को ही अपनी आत्मा की आवश्यकता मान लिया जिस कारण आज हर मानव दुख, अशांति, एवं विकारो से ग्रसित हो गया है। वर्तमान समय वही निराकार परमात्मा शिव अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा विगत 82 वर्षो से विश्व परिर्वतन के कार्य हेतु धरती पर अवतरित होकर विश्व की सर्वआत्माओ को यह संदेश दे रहा हे कि अपने आत्मा के विकारो को जो कांटा बनकर हमे और दूसरो को दुख दे रहा है ऐसे विकारो रूपी कांटो को ईश्वर पर अर्पण कर उसके बदले में फूल जैसा जीवन प्राप्त करो परमात्मा के इसी कर्तव्य के कारण उसे बबूलनाथ कहकर उसकी पूजा की जाती है। इस शिवरात्री हम सभी स्वंय को एक पिता की संतान मानकर सर्व के प्रति सद्भावना अपने मन में रखने की प्रतिज्ञा करे। यही सच्ची शिवरात्री मनाना होगा।
इसी तरह हरिशरण वैष्णव, भागवताचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म अर्थात जो एक दूसरे को जोडे़़, जो आपस में जोडता है वह धर्म है। वेदव्यास जी ने परमात्मा को सत्य कहकर परिभाषित किया। चूंकि सत्य निराकार है हमने उसे साकार रूप देकर सत्य नारायण कह उसकी आराधना उपासना किया। कबीर जी ने सत्य कबीर कहा, सिख धर्म में सत् श्री अकाल कहा, एवं सत्नाम साक्षी कहा गया। पर हित से बडा कोई धर्म नही और परपीडा से बडा कोई अधर्म नही। हम सभी उस सत्य को पहचान सबसे धर्म के अनुसार आचरण रखे तो समाज में सच्ची सद्भावना सहज आ जाएगी।
मों. अश्फाक अली हाशमी, समाजसेवी ने कहा कि अल्लाह ने अच्छा बनना और सबसे अच्छा ताल्लुकात रखना सिखाया हमारे धर्म के बडो ने कभी भी उनका बुरा करने वाले या बुरा चाहने वालो के साथ भी सदा अच्छा व्यवहार किया तब वे बडे बने। हर धर्म का संदेश और उद्देश्य होता है आपसी भाईचारा एवं सद्भावना।
ज्ञानी सुरजीत सिंह जी ने गुरूगं्रथ के अनमोल बचन का पाठ कर गुरूनानक जी के द्वारा दिए गए सद्भावना के संदेश सबको सुनाया।
डायमंड फिलिस जी ने वर्तमान समय के भारत और 60 वर्ष पहले के भारत में अंतर बताते हुए कहा कि वर्तमान समय लोग सद्भावना की बात तो करते है लेकिन सद्भावना उनके वाणी, व्यवहार में कही नजर नही आती। सद्भावना हमारे मन के द्वार को खोलता है। यदि सारे ही धर्म अच्छे और समान है तो फिर ये तेरा धर्म ये मेरा धर्म यह बात कहां से आ गई। वर्तमान समय धर्म राजनितिज्ञो के हाथो में होने कारण उसका स्वरूप बिगड गया है जरूरत है धर्म को पुनः सत् आचरण करने वाले संतो को देने की। धर्म को बहुसंख्यक – अल्पसंख्यक की दृष्टि से न देखे। हम सब एक ही कुम्हार की, एक ही मिट्टी के अलग अलग बने बर्तन है। उन्होने प्रभु ईसा मसीह के संदेश का वाचन किया और दया, नम्रता के महत्व से जुडी बाते सबको बताई।
तत्पश्चात् 40 फीट उंचे शिवलिंग एवं द्वादश ज्योतिलिंग की झांकी का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया तथा शिव ध्वज फहराया गया। झांकी 11 से 18 फरवरी अवलोकन के लिए रखी जाएगी।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी नवनीता बहन के स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया।
Brahmakumaris Dhamtari
Grand Bhoomi Pujan of Shiv Sarovar Meditation Training Center
|| शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर का हुआ भूमिपूजन ||
- धमतरी शहर वासियों के लिए यह शिव सरोवर बड़ा उपहार है ,धमतरी शहर ब्रह्मा कुमारी संस्था का ऋणी रहेगा | – विधायिका रंजना साहू
- यहां आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरूप की अनुभूति होगी | –श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी
- शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर में समा गया है – श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी
- यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा |- सविता दीदी रायपुर
- शिव सरोवर का उद्देश्य है समाज के सभी वर्ग के लोगों को मूल्यनिष्ठ शिक्षा ,आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना |- सरिता दीदी धमतरी
- बस्तर लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा वंदना विहार कॉलोनी मे शिव सरोवर मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटरका भव्य पूजन समारोह हुआ | कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन ,ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी संचालिका भिलाई क्षेत्र, ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी संचालिका राजनांदगांव क्षेत्र ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संचालिका का रायपुर क्षेत्र, विधायक रंजना साहू जी ,पूर्व विधायक प्रमुख सिंह जी होरा , विजय देवांगन जी महापौर नगर पालिका निगम धमतरी ,मोहन लालवानी जी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रामू रोहरा जी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,दीपक लखोटिया जी प्रखर समाचार पत्र एवं टीवी के संपादक उपस्थित थे |
भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदीयों का स्वागत एवं सम्मान नगरी सेंटर के बाल कलाकारों के द्वारा बस्तरिया लोक नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य के द्वारा किया गया स्वागत रैली के साथ बहनों का पुष्प माल एवं तिलक से अभिनंदन कर पूजन स्थल तक सम्मान पूर्वक लाया गया ,सुशोभित स्थल पर जहां पर स्वास्तिक बना हुआ था चारों धाम की पावन मिट्टी डालकर, ईंट लगाकर , नारियल तोड़कर, कुदाल चला कर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया ।
विधायक बहन श्रीमती रंजना साहू जी ने कहा की इस संस्था ने धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जोड़ कर रखा है, महापौर भ्राता श्री विजय देवांगन जी नेकहा की शिव सरोवर से यंहा के लोग धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे, पूर्व विधायक भ्राता श्री गुरुमुख सिंह होरा जी ने कहा इस संस्था से जुड़ना लोग अपना सौभाग्य समझते है, भ्राता श्री मोहन लालवानी ने कहा इस भवन के निर्माण से लोगो को आत्मशांति सहज मिलेगी ,भ्राता श्री दीपक लखोटिया जी ने कहा की इस भवन की न्यू पुरे विश्वास पर डली है, भ्राता श्री रामू रोहरा जी ने कहा यहाँ शिव सरोवर का बनना धमतरी के सौभाग्य की बात है, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी हेमलता दीदी जी ने अपने दिव्य उद्बोधन मे कहा की यंहा आने वाले हर एक आत्मा को परमात्म अनुभूति और सच्चे स्वरुप की अनुभूति करेंगे, श्रद्येय ब्रहमाकुमारी आशा दीदी जी ने दिव्य उद्बोधन मे कहा की शिव सरोवर अर्थात गागर मे सागर स्वयं परमात्मा इस सरोवर मे समा गया है , ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी ने कहा की यह स्थान सारे शहर ही नहीं लेकिन पुरे विश्व के लिए लाइट हाउस बनकर परमात्म मिलन का मार्ग प्रशस्त करेगा | ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने कहा की यहाँ सभी को सौभाग्य समृधि और सुख शांति प्राप्त होगा और ब्रह्माकुमारी सरिता दीदीजी ने सभी अतिथियों सहित आमंत्रित जनों का अभिनंदन करते हुए शिव सरोवर निर्माण के उद्देश्य और इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया|
इस अवसर पर शिव सरोवर नृत्य नाटिका की बहुत शानदार प्रस्तुति दी l नगरी से आए बच्चों ने बस्तर लोकनृत्य के साथ सभी दीदी का स्वागत किया l नगरी से आयी माताओं ने बहुत सुन्दर डांस की प्रस्तुति दी l ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने दी, कार्यक्रम का संचालन बी. के. प्राजक्ता दीदी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जन को सौगात और टोली दी गयी और सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया |
News
Doctor’s Day & CA Day Celebration.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में एवम माननीय भ्राता राजेश शर्माजी के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवम C.A.डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया |
इस अवसर पर सम्माननीय अतिथिगन उपस्थित थे माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी,एम.एस.सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई, माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी धमतरी ,माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, राजयोगिनी सरिता दीदीजी |
सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, C.A. एवम नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मा.भ्राता भुनेश्वर सिन्हाजी एवम उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवम सौगात द्वारा सभी स्वागत,अभिनन्दन सम्मान किया गया |
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय भ्राता डॉक्टर दिलीप नलगे जी, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सारे शरीर के अंग प्रत्यंगोंके शिथिलीकरण के अभ्यास एवं प्रार्थना के साथ की।आपने सभी उपस्थित चिकित्सक गण, सीए तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। जीवन में परिस्थितियां आती है वह पर अर्थात दूसरों के कारण आती है उनको हम बदल नहीं सकते। लेकिन हम स्व स्थिति अर्थात मन की स्थिति को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत एवं रात को सोने से पहले का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में कुछ सकारात्मक सुनें, देखें या पढ़ें। क्योंकि यह चीजें हमारी अवचेतन मन पर प्रभाव डालती है। मन को शक्तिशाली एवं स्थिर रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक बहुत अच्छा साधन है। अंत में आपने बहुत ही सुंदर गीत “लागा चुनरी में दाग” का अर्थ समझा कर उसको प्रस्तुत किया तो सभी श्रोताओं के तालियों की गूंज से सारा सभागार झूम उठा।
कार्यक्रम के कर्णधार माननीय भ्राता राजेश शर्माजी समाजसेवी ने अपने स्वागत भाषण द्वारा सभी डॉक्टर्स ,CA, एवम नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान एवम दिल से धन्यवाद किया | आगे आपने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दुसरा रूप कहा जाता है इसलिए क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है | आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे , CA डे एवम आर्किटेक्ट डे है | कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया।। कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है।
माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी ने दिल से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया | माननीय भ्राता डॉक्टर प्रभात गुप्ताजी, माननीय भ्राता भुनेश्वर सिन्हा जी नवनिर्वाचित बार असोसिएशन अध्यक्ष , माननीया बहन वीथिका विश्वास जी,महामंत्री बीजेपी, ने अपना शुभकामना सन्देश दिया |
राजयोगिनी सरिता दीदीजी ने सभी डॉक्टर्स ,CA s को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाए दी | नवनिर्वाचित बार असोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवम सम्मान अभिनन्दन किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्म स्मृति में बना ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | ब्रह्मा कुमार मयंक भाई ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया , कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |
News
Dhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela
-
News6 years agoसत्यनारायण कथा के आध्यात्मिक रहस्य के साथ पांच दिवसीय तनाव मुक्ति शिविर का शुभारंभ
-
LIVE'5 years agoLive Event || 23 December प्रातः 10:30 बजे । राष्ट्रीय किसान दिवस ।। Brahmakumaris Dhamtari ||
-
Brahmakumaris Dhamtari5 years ago21 जून अंतररास्ट्रीय योग दिवस धमतरी Live Program, रविवार प्रात: 9 बजे
-
News5 years ago“जिओ शान से ” वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम
-
News4 years ago5 June पर्यावरण दिवस ब्रह्मा कुमारिज धमतरी
-
News5 years agoप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के प्रांगण में महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि
-
News6 years agoसरस्वती शिशु मंदिर भखारा में नैतिक मूल्यो पर आधारित पाठ्यक्रम ‘टच द लाईट’ का शुभारंभ
-
News4 years agoDhamtari : Mahashivtari – Shiv Darshan Adhytmik Mela























